Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एसडीएम के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप

किशन सेन-

राजस्थान के RAS अधिकारी छोटूलाल शर्मा के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा…. लग्जरी कार सहित बंगला मांगा, नहीं दिया तो पत्नी और बच्चे को किया बेघर, SDM की पत्नी पूनम शर्मा का आरोप है कि एसडीएम छोटू लाल शर्मा कहते हैं पुलिस और मीडिया मेरा कुछ नहीं बिगाड सकती… कोर्ट का तो मैं खुद मालिक हूं

RAS अफसर छोटूलाल शर्मा

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी एसडीएम छोटूलाल शर्मा के खिलाफ उनकी पत्नी पूनम झखोड़िया ने पिलानी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ सालों बाद दोंनों के बीच धन-संपत्ति और दहेज को लेकर विवाद होने लगा। काम में किसी तरह की कमी रहने पर पति छोटूलाल शर्मा पिटाई करते। एसडीएम की पत्नी ने आरोप लगाया कि छोटूलाल लालची प्रवृत्ति के हैं। शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे हैं।

छोटूलाल पर पूनम के परिजनों से एक बड़ा बंगला और नई फैशन की महंगी कारों की डिमांड करने के आरोप हैं। पिछले साल 14 फरवरी को एसडीएम ने पूनम के सारे जेवरात उतरवा दिए और पीटकर निकाल दिया। पत्नी का आरोप है कि वह अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल कर नाजायज तरीके से भ्रष्टाचार भी कर रहे हैं। मातहत लोगों को अपने दबाव में लेकर परेशान कर भारी रकम ऐंठते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर पीड़ित पूनम ने बताया कि उन्हें लगातार आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। मेरे बेटी और बेटे दिन भर रोते रहते हैं लेकिन छोटू लाल शर्मा अपने एसडीएम पद का दुरुपयोग कर लगातार धमकाता रहता है। पूनम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमे SDM पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का जिक्र किया है। यह भी कहा कि पति तलाक देने के लिए दबाव बना रहा है।

पीड़ित पूनम के अनुसार उसने अभी तक भरण पोषण का भी केस नहीं लगाया। खुद SDM दूसरी शादी करने के लिए भरण पोषण का केस लगाया है। मुझे कोई भरण पोषण की जरूरत नहीं। मुझे पति और मेरे बच्चों के साथ रहना है ताकि हमारे घर में खुशियां बनी रहे। पूनम शर्मा ने अपने पति पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये हैं।

उधर आनंदपुरी एसडीएम छोटूलाल का कहना है कि दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसे प्रभावित करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। पूनम झखोड़िया के विरुद्ध उन्होंने एफआईआर दर्ज करवा रखी है। एसडीएम ने आरोप लगाया है कि ये महिला रुपए मांगने व उनके परिवार वालों को परेशान करने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। गुंडे व बदमाशों को लेकर दो बार उन पर जानलेवा हमला करवा चुकी है।

देखें पूनम द्वारा दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोप….

किशन सेन की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन