Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बूंदी प्रेस क्लब के लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए अनंत मूंदड़ा

वर्चुअल मीटिंग में जिले भर के पत्रकारों की सहमति और मत के आधार पर निर्विरोध निर्वाचित

राजस्थान। बूंदी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार अनंत मूंदड़ा को निविरोध निर्वाचित किया गया। जिले भर के पत्रकारों की वर्चुअल मीटिंग में सभी से प्रेस क्लब के अध्यक्ष के लिए सुझाव मांगे गए थे।

ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए मूंदड़ा के अलावा किसी का नाम निकल कर नहीं आया। ऐसे में पत्रकारों ने बारी बारी अपनी सहमति जताते हुए अनंत मूंदड़ा को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

चुनाव अधिकारी पत्रकार सलीम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र एवं पारदर्शिता पूर्ण प्रक्रिया अपनाते हुए जिले भर के पत्रकारों से प्रेस क्लब अध्यक्ष के लिए उपयुक्त नाम आमंत्रित किया गया था। हालांकि वर्चुअल मीटिंग में अध्यक्ष पद के लिए अनंत मूंदड़ा के अलावा अन्य किसी का नाम सामने नहीं आने पर पत्रकारों ने बारी बारी मूंदड़ा के नाम पर अपना मत और समर्थन देते हुए उन्हें निर्विरोध लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

मुंदड़ा ने जताया सभी का आभार

प्रेस क्लब के लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए पत्रकार अनंत मूंदड़ा ने समर्थन देने वाले जिले भर के पत्रकारों का आभार जताया है। वर्चुअल मीटिंग के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश जैन, हेमराज राठौर तालेडा, संदीप व्यास, अंचल राठौर, रियाजुल हुसैन रियाज़, कमलेश शर्मा, सलीम अली, राजकुमार राठौड़, रईस चौधरी, वेदेश शिहर, मारूफ सिद्धकी, अरविंद ओझा, रवि गौतम, साजिद अली, शिव शर्मा, मुकेश श्रृंगी, हेमराज सैनी, हीरा लाल मीणा नमाना रोड, रशीद अख्तर करवर, नीरज गौड़ नैनवां, चंद्रप्रकाश राठौर नमाना, लखन झांझोट लाखेरी, विजय बहादुर लाखेरी, मयंक जैन केशवरायपाटन, गणेश शर्मा नैनवां, इस्लाम खान हिंडोली, आयुष गौतम देई, नवीन जोहरी तालेड़ा, नितिन बाबर कापरेन, खुशीराम बैरागी तालेड़ा, राधेश्याम राठौर पेच की बावड़ी, गणेश लोधा अलोद, चांद सिंह, जितेंद्र सिंह हिंडोली, भोला शंकर फूल्याणी दबलाना, सोनू मेघवाल डाबी, गिरिराज सैनी आकोदा, सत्यनारायण शर्मा नैनवां, युधिष्ठिर केवट घाट का बराना, सत्य प्रकाश मोदी तालेड़ा, नरेश सैनी अरनेठा, मनीष सेन इंदरगढ़ का आभार जताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन