Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

PayTm शेयर धारकों का एक लाख करोड़ डूब चुका है और अब भी जारी है!

लक्ष्मी प्रताप सिंह-

PayTm कंपनी के शेयर धारकों का 77,000 करोड़ डूब चुका है। ये आँकड़ा शुक्रवार तक का है। आज सोमवार को और भी गिरावट जारी है। माना जा रहा है कि एक लाख करोड़ रुपया अब तक डूब चुका है।

ध्यान रहें ये वही कम्पनी है जिसके वाइस प्रेजिडेंट ने कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में कहा था की PMO प्रधानमंत्री ऑफिस ने यूजर्स का डाटा माँगा था। ये वही संघी मालिक का पेटीएम है जिसका प्रचार नोटबंदी के बाद मोदी जी की फोटो के साथ हुआ था।

डाटा देकर इसने अपना विश्वास ख़ो दिया और फिर चीन के मसले पर भाजपाइयों ने भी इसे टारगेट किया क्योंकि इसमें चीनी कम्पनी अलीबाबा का पैसा लगा है और डर था की इसका सारा डाटा चीनी सर्वर के साथ शेयर होता है। भाजपाइयों ने ही इसे अन-इनस्टॉल करने की मुहीम चलाई थीं। हालांकि चीन में एक क़ानून है की उसकी कम्पनी किसी भी देश मेँ हो उसे चीनी सरकार के साथ डाटा शेयर करना ही पड़ेगा।

खैर, अब सरकार का काम निकल गया तो भगवान भरोसे छोड़ दिया क्योंकि पेटीम के बराबर में मोदी के खास जिओ पेमेंट ने एंट्री ले ली है। आप का धंधा तभी तक फलेगा फुलेगा जब तक उसमें अम्बानी-अडानी बंधु हाथ नहीं डालते.. फिर तुम कितने भी बड़े भाजपाई हो.. डूबना तय है.. यही केपिटलिस्ट गुजरात मॉडल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन