Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजेश सचान के खिलाफ अमर्यादित भाषा प्रयोग करने पर न्यूज24 और एबीपी न्यूज को भेजा पत्र

लखनऊ, 29 जनवरी 2022 : युवा मंच संयोजक राजेश सचान के बारे में पुलिस प्रशासन के हवाले से दिया गया न्यूज 24 और एबीपी न्यूज में बयान पूरी तौर अमर्यादित और आपत्तिजनक है। इसके खिलाफ आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर. दारापुरी ने दोनों चैनलों के सम्पादकों को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज की है और उनसे मांग की है कि एकतरफा पुलिस प्रशासन के वक्तव्य को दिखाने की जगह हमारे पक्ष को भी दिखाए और राजेश सचान के लिए प्रयोग की अमर्यादित भाषा पर माफी मांगें।

दारापुरी ने पत्र में कहा कि यदि यह नहीं करते तो इसके विरूद्ध नेशनल ब्राडकास्टिंग एसोसिएशन में कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पत्र में कहा गया है कि युवा मंच प्रयागराज में युवाओं का लोकप्रिय संगठन है।

विगत 4 माह तक प्रदेश में रिक्त 5 लाख पदों को भरने और गरिमामयी रोजगार के लिए प्रयागराज में युवा मंच के बैनर तले शांतिपूर्ण धरना चलाया गया था। लखनऊ में भी विभिन्न युवा संगठनों के साथ मिलकर ईको गार्डन में रोजगार के सवाल पर धरना दिया गया था।

आपको अवगत करा दें कि राजेश सचान मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग के छात्र रहे है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने एमए किया है, वह आइसा के छात्रनेता थे। इस समय वह युवा मंच के संयोजक है। युवा मंच ने किसान आंदोलन को सक्रिय समर्थन किया। न यह संगठन किसी एनजीओ से सम्बद्ध है और न ही कही से फंडेड है। राजेश सचान का विगत 25 वर्षो प्रतिबद्ध सामाजिक जीवन रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन