Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आज तक के युवा संवाददाता शरद गौतम का निधन

दुःख समाचार। मुरादाबाद में आज तक के संवाददाता शरद गौतम का आज निधन हो गया। शरद गौतम का इलाज पिछले एक हफ़्ते से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

11 फ़रवरी से शरद गौतम लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। शरद गौतम ने वर्ष 2003 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। शरद गौतम ने सिटी न्यूज़, एम एच 1, एस1, के न्यूज़, समाचार प्लस में काम किया है।

वो पिछले 10 वर्षों से आज तक न्यूज़ चैनल के लिये मुरादाबाद में संवाददाता के पद पर तैनात थे। शरद गौतम के परिवार में उनकी पत्नी रचना पांडे, पुत्री सृष्टि गौतम व पुत्र जगत गौतम हैं।

शरद गौतम के निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के सभी पत्रकार व गणमान्य नागरिक शरद गौतम के आवास पर पहुंचना शुरू हो गये हैं। शरद गौतम सीनियर पत्रकार थे और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता भी प्राप्त थी।

पत्रकार प्रशांत पाठक लिखते हैं- हमारे मित्र अति विनम्र स्वभाव के मुरादाबाद में आजतक के संवाददाता शरद गौतम का आज निधन हो गया। बेहद विनम्र स्वभाव के शरद भाई पिछले कोरोना काल में भी खबरों के दौरान अस्वस्थ हुए हालाकि उस समय के कठिन दौर को परास्त करके हम सबके संग कदम से कदम मिलाए रहे और अचानक अस्वस्थ हुए और हमेशा के लिए साथ छोड़ गए। शरद भाई का असमायिक रूप से जाना अत्यंत दुखी कर गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. फ़रीद शम्सी

    February 12, 2022 at 5:00 pm

    दुःख भरा समाचार है, शरद भाई एक लाजवाब इंसान थे, उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी है, वो ऐसे इंसान थे कि उनके घर में मैने रोज़ा रखने के लिये सेहरी भी खाई है और रोज़ा खोलने के टाइम इफ़्तार भी किया है, ये सब व्यवस्था शरद भाई ने अपनी पत्नी यानी हमारी रचना भाभी मां से बोलकर कराई थी, वो मेरे बच्चों को भी बहुत प्यार करते थे, बस इतना ही बोल सकता हूँ कि आज ख़ुद को बहुत तन्हा महसूस कर रहा हूँ।
    शरद भाई दुनिया से तो चले गये हो, लेकिन हमारे दिल से हमारी यादों से कैसे जाओगे।

  2. विजय सिंह

    February 13, 2022 at 4:48 pm

    दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन