Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अखिलेश यादव ने ईटीवी की जमकर तारीफ की, कई पत्रकारों को किया सम्मानित

ईटीवी उत्तर प्रदेश के रिपोर्टस, स्ट्रिंगर्स और इन्फारमर्स मीट कान्क्लेव 2016 का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां जमकर ईटीवी की तारिफ की वहीं ईटीवी के रिपोर्टरों को पत्रकारिता के क्षेत्र में बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया। राजधानी लखनउ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ईटीवी मीट कान्क्लेव में जहां पूरे प्रदेश के 600 से अधिक आये रिपोर्टर्स, स्ट्रिंगर्स और इन्फारमर्स ने भाग लिया वहीं चैनल हेड जगदीश चन्द्रा और सीनियर एडिटर यूपी हेड बृजेश मिश्र भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईटीवी की तारिफ करते हुए कहा कि ईटीवी आज आम जनता की आवाज बन चुका है। शाम सात बजे सभी लोग ईटीवी खोल कर बैठ जाते हैं। ईटीवी के पास बड़ी संख्या में युवा पत्रकार हैं। यह स्टेन्थ के मामले में सबसे बड़ा नेटवर्क है। ईटीवी पर जब खबर चलती है तो मुझे बुरा नहीं लगता बल्कि एक-एक खबर पर सरकार मानिटरिंग करती है और कार्रवाई करती है। हमें खुशी होती है कि जब आप यह दिखाते हैं कि ‘ईटीवी की खबर का बड़ा असर’।

चैनल हेड जगदीश चन्द्रा जी ने जहां ईटीवी के रिपोर्टरों में उर्जा का संचार किया वहीं अगले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने को कहा। कहा कि यह संयोग की बात है कि हम सभी प्रकार के टीआरपी मानकों में लगातार नम्बर वन बने हुए हैं। लेकिन ईटीवी 12 टीआरपी सेन्टरों का मोहताज नहीं है, बल्कि ईटीवी की टीआरपी 80 हजार ग्राम पंचायतों से निकलती है जहां हमारे रिपोर्टर्स दिन-रात मेहनत करते हैं। ईटीवी सिर्फ खबर दिखाता और सुनाता नहीं है, बल्कि खबर पढ़ाता है।

सीनियर एडिटर/यूपी हेड बृजेश मिश्र ने कहा कि उर्जावान युवा संवाददाताओं की वजह से ईटीवी खबरों में नं01 है। यही नहीं ईटीवी सूचना क्रान्ति के बदलते महौल से भी परिचित है। हम सोशल मीडिया की क्रान्ति का भी स्वागत करते हैं। यह बताते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है कि नार्थ इंडिया का ट्वीटर हैंडल ईटीवी के पास है। इस अवसर पर बेस्ट रिपोर्टिं के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईटीवी के रिपोर्टरों को भी सम्मानित किया जिसमें लखनऊ के वीरेन्द्र सिंह, कानपुर के अवनीश दीक्षित, सहारनपुर के रजनीश दीक्षित और आजमगढ़ से सुधीर सिंह प्रमुख थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन