Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजय तिवारी, कौशल किशोर सिंह, राजेश श्रीवास्तव और संजय मौर्य ‘अमृत विचार’ से जुड़े

वरिष्ठ पत्रकार डा.अजय तिवारी और कौशल किशोर सिंह ने अमृत विचार, लखनऊ ज्वाइन किया है।

वाराणसी के रहने वाले अजय तिवारी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र से पीएचडी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता से परास्नातक हैं। उन्हें सिटी इंचार्ज बनाया गया गया है। वह दैनिक जागरण वाराणसी, जन संदेश टाइम्स लखनऊ और दैनिक भास्कर आदि में सेवारत रह चुके हैं।

कौशल किशोर सिंह अमर उजाला छोड़ कर अमृत विचार में चीफ सब एडिटर के रूप में जुडे हैं। वह इसी पद पर मेरठ अमर उजाला में थे।

राजेश श्रीवास्तव ने मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कानपुर में नयी पारी शुरू की है। अमृत विचार से पहले वह राष्ट्रीय सहारा , कानपुर में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं।

इनके अतिरिक्त नई दुनिया, ग्वालियर से संजय मौर्य ने सीनियर सब एडिटर के रूप में अमृत विचार, बरेली में ज्वाइन किया है।

लखनऊ में अमृत विचार अखबार का प्रकाशन 15 मई से शुरू होने की संभावना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन