Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार को नंगा कर वीडियो वायरल करने में दोषी पाया गया दरोगा!

अभय त्रिपाठी-

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब की मुहिम लाई रंग। कानपुर आउटर के महाराजपुर थाने में पत्रकार का नग्न वीडियो वायरल करने में दोषी पाया गया दरोगा। एडिशनल एसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला की जांच में दोषी पाया गया दरोगा केके यादव।

दरोगा केके यादव ने अपने गुर्गों के माध्यम से वायरल करवाया था नग्न वीडियो। दरोगा ने पत्रकारों की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से वायरल करवाया था वीडियो। आज देर शाम तक दरोगा केके यादव पर दर्ज हो सकता है मुकदमा। साढ़ थाने से घूसखोरी के आरोप में भी सस्पेंड हुआ था दरोगा केके यादव।

गौरतलब है कि जर्नलिस्ट क्लब की मांग पर पूर्व में ही चौकी इंचार्ज प्रदुम सिंह सिपाही दरवेश सिंह सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार आशीष कुमार, कृष्ण कांत, हेड कांस्टेबल पंकज विहान लाइन हाजिर किया गया था।

जर्नलिस्ट क्लब इस घटना को लेकर लगातार विरोध कर रहा था। जर्नलिस्ट क्लब ने ही डीजीपी को प्रकरण की जानकारी देकर कार्यवाही की माँग थी जिसपर डीजीपी ने आईजी रेंज प्रशान्त कुमार को जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद जर्नलिस्ट क्लब के नेतृत्व में अन्य पत्रकार संगठनों ने लामबंद होकर आईजी कार्यालय में भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा था।

यही नहीं पत्रकार कांड को प्रमुखता से जर्नलिस्ट क्लब द्वारा उठाने के बाद पूरे देश में कानपुर आउटर पुलिस की आलोचना हुई तथा देश प्रदेश के पत्रकारों में है भारी आक्रोश व्यप्त रहा। जर्नलिस्ट क्लब ने ऐलान किया था कि अगर पत्रकार कांड में दोषी पुलिस कर्मियों जल्द कार्यवाही नही हुई तो लखनऊ में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

अभय त्रिपाठी (महामंत्री)
कानपुर जर्नलिस्ट क्लब

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन