Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवभारत टाइम्स के कई संपादक बदले, लखनऊ नदीम देखेंगे, सुधीर पहुँचे दिल्ली

NBT में सभी सम्पादक बदले, सुधीर दिल्ली-नदीम लखनऊ के नए सम्पादक… टाइम्स प्रबंधन ने अपने हिंदी संस्करण नवभारत टाइम्स के सम्पादकों में बड़े पैमाने पर बदलाव कर दिया है। एक को छोड़कर कर सभी सम्पादकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।

सुधीर मिश्र
नदीम

समूह संपादक संजय खाती अब सलाहकार संपादक के रूप में कार्य देखेगे। आशीष पांडेय नए समूह संपादक बनाए गए हैं। वह अभी तक दिल्ली के संपादक थे।

सुधीर मिश्र को लखनऊ से दिल्ली बुला लिया गया है। वह अब दिल्ली के संपादक होंगे। नदीम को सुधीर मिश्र की जगह लखनऊ का संपादक बनाया गया है। नदीम अभी तक नेशनल पॉलिटिकल एडिटर थे।

गुलशन खत्री दिल्ली के मेट्रो एडिटर बने रहेंगे लेकिन डिप्टी मेट्रो एडिटर भूपेंद्र शर्मा को नैशनल पॉलिटिकल ब्यूरो भेज दिया गया है। प्रशांत सोनी दिल्ली के नए डिप्टी मेट्रो एडिटर होंगे।

मुम्बई में फिलहाल बदलाव नहीं हुआ है लेकिन वहां भी बदलाव सम्भावित है, ऐसी चर्चा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन