Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कौशांबी जिले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष बने अभिसार भारती

यूपी के कौशांबी जिले मे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया. 30 पत्रकारों ने मतदान किया था.अध्यक्ष पद को लेकर दो प्रत्याशी अभिसार भारती और अली मुक्तेदा के बीच चुनाव हुआ. 30 मतों में से 15-15 मत दोनों प्रत्याशियों को मिला. टॉस के माध्यम से फैसला कराया गया जिसमें एबीपी न्यूज़ के पत्रकार अभिसार भारती को जीत हासिल हुई.

जिला उपाध्यक्ष पद पर इंतजार रिजवी निर्विरोध निर्वाचित हुए. महामंत्री के पद पर जेया रिज़वी निर्विरोध निर्वाचित हुए. मोहम्मद यासीन कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. अरविंद तिवारी संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए.

अमरनाथ झा आय व्यय पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. जीते हुए प्रत्याशी को पत्रकारों ने फूल माला से लाद दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

इस चुनाव को सम्पन्न करवाने वाले ओमनीष तिवारी,राकेश सोनकर,मोहम्मद वाकिफ,सादाब रिज़वी,दीपक डालमिया शामिल थे।

मँझनपुर पुलिस की टीम भी इस चुनाव पर नजर बनाए हुए थी। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस के जवानों ने भी खड़े रहकर चुनाव सम्पन्न करवाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन