Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुभाष चंद्रा, जी न्यूज़ और डीएनए शो को तगड़ा झटका देने के लिए किसने रची फेक न्यूज़ फैलाने की साज़िश?

रजत अमरनाथ-

कुछ समझ नहीं आ रहा है… पहले जी के मालिक सुभाष चंद्रा राज्यसभा चुनाव हार जाते हैं उसके बाद धीरे धीरे सुधीर चौधरी के पर कतरने चालू हो जाते हैं और उनसे जिम्मेदारियां लेनी चालू हो जाती हैं उसके बाद सुधीर चौधरी से उनका चर्चित शो डीएनए ले लिया जाता है और एक नया एंकर रोहित रंजन उस शो की एंकरिंग करने लगता है।

फिर अचानक सुधीर चौधरी भरे मन से इस्तीफा दे देते हैं और इस्तीफे में लिखते हैं कि मैंने इस संस्था को अपना 100% दिया है और आज इस मुकाम तक ले कर आया हूं और अब मैं कोई नया वेंचर चालू करूंगा जो अपने लिए होगा।

इस्तीफे के जवाब में सुभाष चंद्रा लिखते हैं कि मैंने सुधीर को मनाने की 2 दिन तक कोशिश की लेकिन वह अपना ही कोई वेंचर लाना चाहता है तो उसके भविष्य के लिए मंगल कामनाएं जैसी ही इस्तीफा मंजूर किया जाता है वैसे ही उसी रात जी पर राहुल गांधी को लेकर एक गलत खबर चलती है।

इसके बाद उस खबर के वाचक एंकर रोहित रंजन पर एफ आई आर दर्ज की जाती है और छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उसके घर सुबह-सुबह पहुंच जाती है लेकिन किसी ना किसी तरह रोहित रंजन छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ नहीं लगते और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले जाती है।

इसमें ऐसा लगता है कि पूरा प्रकरण सुधीर चौधरी के इस्तीफे से जुड़ा है जहां एक तरफ सुधीर चौधरी कहते हैं कि मैंने डीएनए को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया वहीं उनके इस्तीफा देते ही उसी डीएनए की एक खबर के बाद क्रेडिबिलिटी जमीन पर आ जाती है।

ग़लत खबर के बाद सिर्फ डीएनए ही नहीं ज़ी न्यूज़ और सुभाष चंद्रा पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाता है।

ऐसा लगता है यह सब अचानक नहीं हुआ। यह कोई इंटरनल सबोटाज है क्योंकि कोई भी सीरियल या बाइट ऑन एयर होने से पहले असाइनमेंट पर आती है। वह खबर की पुष्टि करता है। फिर खबर को डेस्क तक भेजता है जहां पर डेस्क देख परख कर उस खबर को लिखता है और खबर को आगे बढ़ाता है। कम से कम राहुल गांधी और मोदी की खबर को लेकर तो सारे न्यूज़ चैनल एक बार नहीं कई बार पुष्टि करते हैं ताकि कोई गलती ना हो जाए।

लेकिन इस खबर को लेकर ऐसा लगता है किसी ने जानबूझकर किसी के कहने पर इस खबर को ऑन एयर किया जिसका खामियाजा डीएनए शो, ज़ी न्यूज़ और सुभाष चंद्रा को भुगतना पड़े।

अब यह सुभाष चंद्रा को खोजना होगा कि उस ऑन एयर खबर की सच्चाई क्या थी और कैसे बिना चेक किए इतनी बड़ी फेक न्यूज़ बना दी गई और यह सब किसने किया? इसमें कोई एक दोषी नहीं मिलेगा इसमें कई दोषी हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mail to me

    July 7, 2022 at 8:08 am

    लाइव इंडिया में भी यही हुआ था। बाकी लोग समझदार हैं। जय हो फेक न्यूज के रिंग मास्टर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन