Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार सोनू शर्मा ZEE छोड़ Times के साथ जुड़े

युवा पत्रकार सोनू शर्मा ने ‘ZEE मीडिया’ को अलविदा कह दिया है। यहां उन्होने 3 साल से ज्यादा समय तक काम किया।

ZEE UP/UK ज्वाइन करने बाद सोनू शर्मा ने ZEE पंजाब-हरियाणा- हिमाचल में शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर करीब डेढ़ साल तक काम किया। उसके बाद ZEE मीडिया के नए चैनल ZEE दिल्ली NCR हरियाणा की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे और करीब 5 महीने बाद यहां से इस्तीफा दे दिया है।

सोनू शर्मा ने Times Group के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल Mirror Now के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।इससे पहले सोनू शर्मा इंडिया न्यूज, सिटीजन वॉइस, ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया, खबरें अभी तक, सीसीएन डेन, हरियाणा न्यूज़ और सहारा समय में भी काम कर चुके हैं।

हरियाणा के हिसार जिले के गांव भाटोल के रहने वाले सोनू शर्मा ने दिल्ली और हिसार से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। सोनू शर्मा समय-समय पर कई अखबारों में लेख और ब्लॉग भी लिखते रहते हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोनू शर्मा को NCR मीडिया क्लब की ओर से अवॉर्ड भी मिल चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन