Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुदर्शन न्यूज़ की Fake News का fact-check करने के कारण ज़ुबैर को लखीमपुर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा!

सर्वप्रिया सांगवान-

क्या आपको पता है कि Alt-News के Fact-checker ज़ुबैर को लखीमपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत यानी जेल में भेज दिया है?

क्यों?

क्योंकि उन्होंने एक सुदर्शन नाम के तथाकथित न्यूज़ चैनल पर दिखाई Fake News का fact-check किया। Fake News थी कि चैनल ने मदीना मस्जिद की फ़ोटो को ग़ज़ा में दिखा कर कहा था कि इसराइल की air-strike में मस्जिद भी तबाह की जा रही है।

ज़ुबैर ने अपने ट्वीट में बताया कि ये ग़लत ख़बर है। इस ट्वीट का लिंक कमेंट में है। उस चैनल के एक anchor ने ज़ुबैर पर पिछले साल FIR कर दी कि ये अपने ट्वीट से मुसलमानों को भड़का रहा है। 153-A के तहत शिकायत दर्ज भी हो गयी। ज़ुबैर ने अपने ट्वीट में यूपी पुलिस से कार्रवाई करने की अपील भी की थी।

लेकिन पुलिस ने अब कार्रवाई की है और वो भी ज़ुबैर पर ही। कोर्ट ने इस मामले में 14 दिन के लिए जेल भी भेज दिया है। जिसने ग़लत ख़बर दिखाई, मुसलमान तो उससे भी भड़क सकते थे। ज़ुबैर का ट्वीट 16 मई 2021 का है। आज तक इस ट्वीट पर कोई भड़का नहीं।

इसका मतलब ये समझें कि आगे हम पत्रकार अगर लोगों की समस्याओं से संबंधित ख़बर दिखाएं, सच्चाई दिखाएं तो लोग भड़क सकते हैं? हम पर केस बन सकता है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन