Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज सम्भालेंगे ‘अमर भारती’, आगरा की कमान

आगरा के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज जी को अमर भारती (आगरा संस्करण) के प्रबन्ध सम्पादक के पद पर सुशोभित किया गया है। वह आगरा प्रेस क्लब के चुनावों के उपरान्त दिनाँक 14 नवंबर 2022 को शुभ मुहूर्त में अमर भारती-आगरा का पुनः संचालन दायित्व ग्रहण करेंगे।

विनोद भारद्वाज जी पूर्व में भी अमर भारती मीडिया समूह से जुड़े रहे हैं और स्वास्थ्यगत कारणों से दीर्घावधि अवकाश पर थे। उपचारोपरान्त विनोद भारद्वाज जी इस जिम्मेदारी को पुनः सम्भालने हेतु तैयार हैं और अमर भारती मीडिया समूह ने भी उनके कुशल संचालन में भरोसा जताते हुए ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। 

अमर भारती मीडिया समूह के समूह सम्पादक शैलेन्द्र कुमार जैन के अनुसार विनोद भारद्वाज जी वरिष्ठ होने के साथ साथ आगरा के अत्यन्त प्रतिष्ठित पत्रकारों में से एक हैं एवं हमारे संस्थान के मार्गदर्शक व प्रमुख स्तम्भ रहे हैं। उनके नेतृत्व में आगरा संस्करण नई ऊँचाइयाँ तक पहुँचेगा। संस्थान के सभी सदस्यगण भारद्वाज जी के नेतृत्व में अमर भारती को सम्पूर्ण आगरा परिक्षेत्र में प्रभावी एवं सम्मानजनक समाचार पत्र के रूप में स्थापित करने के पुनीत संकल्प हेतु पूर्ण मनोयोग से जुटकर सार्थक सहयोग करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन