Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘आज की खबर’ के नए अत्याधुनिक कार्यालय का शुभारंभ

A group of people performing a Hindu household ritual on the office floor with a woman in a sari offering a plate of flowers and lamps; others stand nearby.
Office reception with a man at a white desk, tan leather chairs, and a red Hindi sign behind him reading 'आज की खबर'.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित न्यूज़ चैनल “आज की खबर” ने अपने नए अत्याधुनिक कार्यालय का शुभारंभ किया है। आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित इस कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर चैनल के चेयरमैन चन्द्रसेन वर्मा ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चैनल की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की। कार्यक्रम में चैनल के पदाधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।

नए कार्यालय में अत्याधुनिक स्टूडियो, लेटेस्ट ब्रॉडकास्टिंग उपकरण, हाई-टेक पीसीआर (PCR) और आधुनिक डिजिटल न्यूज़ रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो आज की डिजिटल और तेज़ रफ्तार पत्रकारिता की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। शुभारंभ के साथ ही चैनल ने अपने नए कार्यालय की पहली झलक भी जारी की।

चैनल प्रबंधन ने कहा कि नई सोच, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ शुरू हुई यह यात्रा सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। “आज की खबर” का प्रयास रहेगा कि हर समाचार तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ा हो तथा दर्शकों तक तेज़ी और निष्पक्षता के साथ पहुंचे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन