Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आजतक’ ने मोबाइल यूजर्स के लिए लॉन्च किया भारत का पहला AI-पावर्ड ‘वर्टिकल TV’

Logo for Aaj Tak news channel featuring a red diamond-shaped badge with white Hindi text on a black background and 'Vertical' written vertically on the right.

नई दिल्ली। हिंदी न्यूज चैनल आज तक ने लाइव समाचार प्रसारण के लिए देश का पहला AI-पावर्ड वर्टिकल TV प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। चैनल का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा ब्रॉडकास्ट समाधान है, जो लाइव टीवी कंटेंट को रियल टाइम में मोबाइल स्क्रीन के लिए वर्टिकल (Portrait) फॉर्मेट में अनुकूलित करता है।

आज तक के अनुसार, यह सिर्फ नया व्यूइंग फॉर्मेट नहीं, बल्कि लाइव न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में तकनीकी बदलाव है। प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रियल-टाइम ऑटो रीफ्रेमिंग, पिक्सल री-कॉन्फिगरेशन और इंटेलिजेंट विजुअल कंपोजिशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करता है। इससे लाइव प्रसारण के दौरान एंकर, रिपोर्टर, ग्राफिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विजुअल्स को मोबाइल स्क्रीन के अनुरूप स्वतः व्यवस्थित किया जाता है।

कंपनी का कहना है कि इस तकनीक को पिछले पांच वर्षों के दर्शकों के व्यवहार, कंटेंट उपभोग और स्क्रीन एंगेजमेंट डेटा के आधार पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्मार्टफोन पर समाचार देखने वाले दर्शकों को अधिक सहज और बेहतर अनुभव देना है।

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन एवं एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने कहा कि मीडिया उपभोग के बदलते तरीकों के साथ तकनीक में भी बदलाव जरूरी है। उनके अनुसार, वर्टिकल TV कई वर्षों के शोध, प्रयोग और नवाचार का परिणाम है, जो मोबाइल-फर्स्ट दर्शकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

यह नई सुविधा आज तक ऐप और आज तक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध करा दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य पारंपरिक क्षैतिज (Horizontal) टीवी प्रसारण को मोबाइल के लिए स्वाभाविक वर्टिकल अनुभव में बदलना है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन