Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘नंबर-1’ चैनल से ऐसी चूक! आज तक ने डोनाल्ड ट्रंप को बता दिया पूर्व राष्ट्रपति

Two smiling young adults wearing flower garlands pose together outdoors, with a Hindi news headline overlaid at the bottom.

देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी न्यूज चैनल होने का दावा करने वाले आज तक की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पत्रकारिता में फैक्ट-चेकिंग और संपादकीय सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं टिफनी ट्रंप की यात्रा को लेकर आज तक के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई। इस पोस्ट में टिफनी ट्रंप का परिचय देते हुए लिखा गया कि वह “अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी” हैं।

यहीं पर आज तक से बड़ी तथ्यात्मक चूक हो गई। क्योंकि वर्तमान समय में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, न कि पूर्व राष्ट्रपति। ऐसे में देश के सबसे बड़े समाचार संस्थानों में शामिल चैनल के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित यह जानकारी सवालों के घेरे में आ गई।

पोस्ट में बताया गया था कि टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ जैसलमेर पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। लेकिन खबर के मूल विषय से ज्यादा चर्चा अब उसमें की गई इस तथ्यात्मक गलती की हो रही है।

मीडिया जगत में अक्सर छोटे संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की गलतियों पर सवाल उठाए जाते हैं। ऐसे में जब एक स्थापित और संसाधन-संपन्न न्यूज नेटवर्क की ओर से इस तरह की चूक सामने आती है, तो संपादकीय प्रक्रियाओं और तथ्य जांच की गंभीरता पर बहस तेज हो जाती है।

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए सवाल उठाया कि आखिर इतनी बुनियादी जानकारी में गलती कैसे हो गई। आलोचकों का कहना है कि तेज़ी से खबर देने की होड़ में कई बार तथ्यात्मक शुद्धता प्रभावित हो रही है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक आज तक की ओर से इस गलती को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया था।

Two people wearing flower garlands pose together outdoors; news logo and Hindi caption overlay on image.
आजतक के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई न्यूज़
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन