Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कश्मीर में जुटे आजतक के सुनहरे दौर के ये जड़ीले खबरनवीस, देखें तस्वीरें

Group of men in traditional and formal clothing pose outdoors beside a sign reading 'Doodh Ganga Resort and Restaurant' with a grassy hill and trees in the background.

राजू गोविंद-

4आज से 25-30 साल पहले जब देश की टीवी पत्रकारिता में निजी क्षेत्र ने दस्तक देना शुरू किया था, उस वक्त दूरदर्शन के एक चैनल पर इंडिया टुडे से जुड़े टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने “आज तक” के नाम से 20 मिनट के एक न्यूज बुलेटिन की शुरुआत की थी। आज तक ने अपनी शुरुआत से 24 घंटे के न्यूज चैनल बनने तक टीवी पत्रकारिता में अनेक प्रतिमान स्थापित किए।

इन चेहरों में से बहुतों को आपने आज तक के उस सुनहरे दौर में देश के अलग अलग राज्यों की खबरों के साथ अपने बीच देखा होगा।

2004 में उदय शंकर ने अचानक जब आज तक के न्यूज डायरेक्टर पद से इस्तीफा देकर स्टार न्यूज से नाता जोड़ लिया और आज तक की टीम के बड़े हिस्से को मोटे वेतन लाभ का चुग्गा देकर अपने साथ तोड़ लिया उस वक्त भी इन चेहरों ने बकौल विजय विद्रोही ‘हम तो हस्तिनापुर के कोटे से बंधे हुए हैं’ कहकर मोटे वेतन प्रलोभन के बावजूद आज तक का साथ नहीं छोड़ा और आज तक को मजबूत बनाए रखने में जुटे रहे।

ये जड़ीले खबरनवीस इस बार श्रीनगर में जुटे और इस ऐतिहासिक जमावड़े की वजह बना हम सब के प्यारे अशरफ वानी के बेटों की शादी का मुबारक मौका।

अशरफ बुलाए और कोई न आए ये तो हो नहीं सकता था, इसलिए अलग अलग जगहों से अपने जमाने के खबरों के ये महारथी श्रीनगर पहुंच गए। खूब मिले, खूब मौज हुई, गप्पें हुई, पुराने किस्सों और चर्चाओं का मजा लिया। दूधगंगा रिसोर्ट में वानी परिवार और पूरी टीम की बेहतरीन मेहमाननवाजी के साथ तीन दिन कश्मीरियत से सराबोर होकर फिर अपनी अपनी मंजिलों की ओर चल पड़ेंगे, एक बार फिर मिलने की उम्मीद के साथ।

अशरफ को हम सब का प्यार, बेटे – बहुओं को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। वो पुराना आजतक जिंदाबाद, ये पुराने साथी जिंदाबाद!

Five men pose together outdoors in front of a flower-decorated stage with a banner; center man wears a bright red vest.
Six men pose together outdoors in front of a restaurant, smiling for a group photo.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन