Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में गाली गलौज वाला वीडियो पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग, देखें पत्र

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हुई कथित कोर्टरूम घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट आर्ग्यूइंग काउंसिल एसोसिएशन (Supreme Court Arguing Counsel Association) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखकर मामले में कड़ी और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा है कि आज हुई घटना में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही न्यायपालिका की गरिमा, स्वतंत्रता और अधिकार को बनाए रखने के लिए संस्थागत स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई गई है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ यूट्यूब चैनलों, सोशल मीडिया हैंडल्स और स्वयंभू पत्रकारों द्वारा कोर्टरूम से जुड़े वीडियो क्लिप्स को चुनिंदा तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न्यायपालिका के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर कर रही हैं।

एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि न्यायालय की गरिमा और संस्थागत विश्वसनीयता की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में हुई कथित घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, जिसके बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट आर्ग्यूइंग काउंसिल एसोसिएशन के पत्र के बाद मामले पर न्यायपालिका के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Formal letter from Supreme Court Arguing Counsel Association, New Delhi, with circular logo on the left, dated 10 July 2026, condemning an incident and urging action.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन