Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भोपाल में पत्रकार अजय वर्मा को पीटने वाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर

मध्य प्रदेश के भोपाल में गृह और जेल मंत्री बाबूलाल गौर द्वारा टी टी नगर थाने में एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के प्रकरण की जांच के आदेश के बाद थाना प्रभारी राजुकमार सराफ को लाइन हाजिर कर दिया गया. मामले में पहले ही एक उपनिरीक्षक और आरक्षक को निलंबित किया गया है.

पुलिस महानिरीक्षक भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस घटना की जांच के बाद सराफ को लाइन हाजिर करने के साथ ही उपनिरीक्षक सुरेश सिंह और कांस्टेबल गौरेलाल को निलंबित कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को थाने में पत्रकार अजय वर्मा के साथ मारपीट की गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. भोपाल की टीटीनगर पुलिस पर पत्रकार की पिटाई का आरोप लगा है. एक स्थानीय समाचार पत्र पीपुल्स समाचार के संवाददाता अजय वर्मा ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाले थाने के सामने आत्मदाह करने आए एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे. वर्मा ने जैसे ही इसके कवरेज के लिए अपने फोटोग्राफर को फोन किया, पुलिस वाले उन्हें खींचकर थाने ले गए और उनके साथ मारपीट की.

देखें संबंधित वीडियो… मीडिया से गाली गलौज करता भोपाल पुलिस का टीआई

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन