Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजय आजाद, विवेक भटनागर, नरेंद्र सैनी, अहमद अजीम, प्रतीक गुप्ता, अभिनव, हृदयेश और मोहित के बारे में सूचनाएं

इंडिया न्यूज के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अजय आजाद के बारे में सूचना है कि उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया है और फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि अजय आजाद जल्द ही न्यूज24 चैनल का हिस्सा बनेंगे. नवीन कुमार के न्यूज24 छोड़कर आजतक जाने के बाद से यहां एक पद खाली था जिसकी भरपाई अजय आजाद को लाकर की जा रही है. उधर, इंडिया न्यूज से ही एक अन्य खबर है कि विवेक भटनागर बस कुछ दिन के लिए ही ‘जी हिंदुस्तान’ चैनल में रह पाए और फिर इंडिया न्यूज में वापसी कर ली.

नरेंदर सैनी ने ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप से इस्तीफा देकर नई पारी ‘एनडीटीवी कन्वर्जेंस’ से शुरू की है. उन्हें एनडीटीवी समूह की हिंदी वेबसाइट में न्यूज एडिटर बनाया गया है. सैनी ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप में सीनियर असिसटेंट एडिटर थे. वे दैनिक जागरण और अमर उजाला में भी काम कर चुके हैं.

आजतक न्यूज चैनल के एसोसिएट एडिटर अहमद अजीम ने इस्तीफा दे दिया है. वे जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिर्सिटी में पब्लिक रिलेशन आफिसर यानि पीआरओ बन गए हैं. अहमद अजीम जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ही पढ़े और फिर आजतक से जुड़े.

प्रतीक गुप्ता ने दैनिक जागरण आगरा के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे जनरल डेस्क पर काम करेंगे. प्रतीक अमर उजाला, डीएलए आदि अखबारों में भी काम कर चुके हैं. उधर, दैनिक जागरण नोएडा से अभिनव श्रीवास्‍तव और हृदयेश राय ने इस्तीफा दे दिया है. अभिनव नवभारत टाइम्‍स में कॉपी एडिटर बने हैं. ह्रदयेश राय भी नभाटा के हिस्से बने हैं.

जनसत्ता डाट काम से मोहित इस्तीफा देकर वन इंडिया न्यूज पोर्टल में सब एडिटर बने हैं. वे आईआईएमसी 2016 बैच के छात्र रहे हैं और जबलपुर के निवासी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन