Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

यूट्यूब पर अजीत अंजुम की बड़ी छलांग, हासिल की पहली रैंक!

यूट्यूब की दुनिया में अजीत अंजुम ने बड़ी छलांग लगाई है। पॉलिटिकल कमेंटेटरों की लिस्ट में 4पीएम समेत कई चैनलों को पीछे छोड़ते हुए अंजुम ने 352.4 मिलियन व्यू और 16 प्रतिशत व्यू शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि यह आंकड़े जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक काउंट किए गये हैं। नीचे देखें लिस्ट


शिशिर सोनी-

मुबारक अजित अंजुम। बहुत मुबारक। हमारे जैसे करोड़ों दर्शकों के लिए ईमानदार मेहनत का गौरवान्वित कर देने वाला ये पल अनूठा है। आंकड़े सबकुछ बयां कर रहे हैं। जमीन पर रहकर जमीनी पत्रकारिता के रास्ते कई जुल्मों सितम सहते हुए जनकल्याणकारी खबरों के पीछे भागते रहना, दर्शक दर दर्शक बढ़ने का ये सर्टिफिकेट वाकई अप्रतिम है। खबरों को लेकर लंबे लंबे डग भरते हुए पहले स्थान पर भी लम्बे डग से आगे रहना आसान नहीं। वो भी तब जब संसाधन सीमित हों। दोस्त सीमित हों।

Two-column table: Top Political Commentators on YouTube by views market share (July 2026); left side ranks 1–15 (Ajit Anjum to Satya Hindi) with channel names, views in millions, and share; right side ranks 16–30 (Capital TV to Harish Burnwal) with the same metrics.

कोरोना से शुरू हुआ ये सिलिसला मुकाम की ओर बढ़ चला है।

तमाम दुश्वारियों के बावजूद पत्रकारिता के पवित्र मंजर को जिलाए रखने को आभार, दौरी भर भर के बधाई, समूची टीम को बधाई….बहुत शुभकामनाएं

चरैवेति चरैवेति चरैवेति….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन