Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमन सिंह के बेटे की शादी में अडानी सेठ की मौजूदगी पर सियासी बवाल

अमित जोगी ने तस्वीर साझा कर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई हलचल तब मची जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC-J) नेता अमित अजित जोगी ने पूर्व मंत्री अमन सिंह के बेटे की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भाजपा सरकार और अदानी उद्योग समूह पर तीखा कटाक्ष किया।

अमित जोगी ने X (पूर्व Twitter) पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा—

“बाजार सजा है! बोली लग रही है, बिकवाली जारी है। हसदेव के बाद अब नगनार की बारी है।”

साथ ही उन्होंने हैशटैग #अडानीगढ़ और #Chhattisgarh जोड़कर यह बताया कि शादी समारोह में अड़ानी उद्योग समूह के ख़ुद मुखिया गौतम अदानी मौजूद थे।

तस्वीर में क्या दिख रहा है?

शादी के एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन में गोल मेज़ पर कई प्रमुख चेहरे भोजन करते दिख रहे हैं। आसपास सुरक्षा और प्रोटोकॉल कर्मचारी मौजूद हैं।

अमित जोगी का यह पोस्ट सीधे तौर पर भाजपा सरकार और बड़े कॉरपोरेट समूहों पर “करीबी रिश्तों” का आरोप लगाता है।

छत्तीसगढ़ में बीते महीनों से हसदेव–अरण्य, नगनार स्टील प्लांट, और खनन परियोजनाओं को लेकर लगातार राजनीतिक बहस चल रही है।

अमित जोगी ने उसी संदर्भ में शादी की इस तस्वीर को जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है।

पोस्ट के घंटों बाद भी भाजपा की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो चुकी है और इसको लेकर समर्थकों व विरोधियों में तीखी बहस जारी है।

अमन सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक रहे हैं और रमन सिंह सरकार में बेहद प्रभावशाली पदों पर रहे।

उनके बेटे की शादी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कई राजनीतिक, प्रशासनिक और कॉरपोरेट चेहरे शामिल हुए।

लोग बताते हैं कि अदानी की शुरुआत से ही रमन सिंह और अमन सिंह उनके करीबी रहे हैं… अदानी साम्राज्य के फलने फूलने में रमन और अमन सिंह का बहुत सहयोग रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन