Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अमित दुबे की NBT Digital में नई पारी, सम्राट गुहा ने Republic पहुंचे

मीडिया इंडस्ट्री में दो प्रोफेशनल्स ने नई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अमित दुबे ने नवभारत टाइम्स (NBT Digital) में Senior Digital Content Producer के तौर पर नई पारी शुरू की है। वहीं, सम्राट गुहा ने Republic World में Assistant General Manager (AGM) और Head of South – Branded Content के पद पर ज्वाइन किया है।


अमित दुबे ने अपनी नई पारी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने कहा कि The Times Group (Times Internet Ltd.) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह का हिस्सा बनकर वह उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। NBT Digital में उनकी जिम्मेदारी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए खबरों और कंटेंट से जुड़ी होगी।

अमित ने अपने नए सफर के मौके पर अपने मेंटर्स, सीनियर्स, सहकर्मियों और दोस्तों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के दौर में पाठकों तक सही, सटीक और प्रभावशाली खबरें पहुंचाने की कोशिश और जिम्मेदारी आगे भी जारी रहेगी।


वहीं, सम्राट गुहा ने Republic World में अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह Assistant General Manager और Head of South for Branded Content के तौर पर काम करेंगे।

सम्राट गुहा की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दक्षिण भारत के बाजार में ब्रांडेड कंटेंट कारोबार को आगे बढ़ाने की होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र में कई बड़े ब्रांड और समृद्ध स्टोरीटेलिंग की संभावनाएं हैं। वह इस क्षेत्र के कारोबारों के साथ मिलकर Republic के प्लेटफॉर्म के जरिए इनोवेटिव और प्रभावशाली कंटेंट सॉल्यूशंस तैयार करने को लेकर उत्साहित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन