Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आनन्दवर्धन पहुंचे जी मीडिया, मोहम्मद ताहिर बने सांध्य दैनिक द डेलीग्राफ के संपादक

सहारा समय के बिहार झारखंड के आउटपुट हेड आनन्दवर्धन प्रियवत्सलम ने अपनी नई पारी जी मीडिया के साथ शुरू की है. सेलरी संकट से जूझ रहे सहारा को आखिरकार उन्होंने भी अलविदा कर दिया. आनन्दवर्धन सहारा समय से पहले हिन्दुस्तान पटना में ब्यूरो संवाददाता थे और संस्थान के लिए कई एक्सक्लूसिव खबरें भी दीं.

लखनउ से सूचना है कि पत्रकार मोहम्मद ताहिर ने राजधानी लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी सांध्य दैनिक द डेलीग्राफ में बतौर स्थानीय सम्पादक पदभार ग्रहण कर लिया है. द डेलीग्राफ के प्रधान सम्पादक मनोज गौतम हैं. गौतम ने ही पदभार ग्रहण कराया. प्रधान सम्पादक ने कहा कि श्री ताहिर के नेतृत्व में द डेलीग्राफ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नई उचाइयां छुएगा. श्री ताहिर ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में आज अखबार से की. उसके बाद वह दैनिक जागरण हिन्दुस्तान कल्पतरू एक्सप्रेस बीपीएन टाइम्स हमारा मेट्रो जैसे अखबारों में ब्यूरो प्रमुख रहे. समाचार प्लस ग्रुप के सांध्य दैनिक मिड डे एक्टिविस्ट में सम्पादक भी रह चुके हैं. मिड डे एक्टिविस्ट की दुकान लखनऊ में बंद होने और सेलरी न दिए जाने के कारण यहां कार्यरत ढेर सारे लोग दूसरों अखबारों के हिस्से बन गए. श्री ताहिर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के उपाध्यक्ष भी हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन