Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एपीएन चैनल ने अपने आठ कर्मचारियों से जबरदस्ती इस्तीफा ले लिया…

प्रदीप राय वकील और परिजनों द्वारा संचालित एपीएन चैनल से सूचना आ रही है कि यहां आठ कर्मचारियों से जबरदस्ती इस्तीफा लिखवा लिया गया… इन कर्मचारियों को ना तो पहले से कोई नोटिस दी गई और ना ही कोई हिदायत..निकाले गए सभी कर्मचारी एपीएन ऑफिस में काम कर रहे थे, कोई टिकर पर बैठा था तो कोई पीसीआर में फ़ोनो करा रहा था तो कोई पैकेज लिख रहा था कि तभी लगभग दोपहर दो बजे के करीब न्यूजरूम में एचआर का कॉल आया और सभी निकाले गए लोगों को एचआर ने अपनी केबिन में बुलाया..फिर जो कुछ हुआ उसने पत्रकारिता जगत को फिर से शर्मसार कर दिया..

एच आर हेड के पद पर कार्यरत लोकेश शर्मा ने सभी आठों पत्रकारों को बिना नोटिस दिए ही फौरन इस्तीफा देने को कहा.. ये सुन कर भौचक्के रह गए कर्मचारियों ने जब सवाल किया तो बताया गया आप का परफॉर्मेंस ठीक नहीं है.. आज मीडिया हाउस वाकई कितने बेरहम हो गए हैं लेकिन एपीएन मैनेजमेंट ने तो हद ही कर दी..एक महिला कर्मचारी जो टाइफाइड से उबरी भी नहीं थी उसके भी रोने बिलखने का असर नहीं हुआ…एच आर लोकेश शर्मा उसके साथ बतमीजी से पेश आए और कहा कि रिजिगनेशन फॉर्म में साइन करो नहीं तो तुमसे जबरदस्ती साइन करा कर धक्के मार कर कैंपस से बाहर कर दिया जाएगा और ऐसा किया भी गया…सबसे बडी़ बात ये है कि जिन्हें निकाला गया है वो मेहनतकश और बेहद ही कम तनख्वाह पर काम करे थे…बताया जा रहा है कि अभी कई और कर्मचारियों को भी निकालने की तैयारी भी कर ली गई है…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन