Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नेटवर्क 18 में एंकर अर्पिता आर्या की वापसी, देखें प्रोमो

Female news presenter in a red sleeveless dress holding a microphone labeled 18 in a studio.

टीवी पत्रकारिता की चर्चित एंकर अर्पिता आर्या ने एक बार फिर Network18 के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने समूह के हिंदी न्यूज चैनल News18 India में बतौर एंकर वापसी की है।

एफबी पर न्यूज़18 इंडिया का माइक लेकर तस्वीरें साझा करते हुए अर्पिता ने लिखा है- “प्रोमो तो बस एक झलक थी, असली कहानी अभी बाकी है… एक नई शुरुआत, एक नए मंच से। Stay tuned!”

अर्पिता की वापसी को लेकर चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर एक प्रोमो भी जारी किया गया है। प्रोमो में कहा गया है कि अर्पिता आर्या अब नए तेवर के साथ देश के नंबर-1 हिंदी न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया पर नजर आएंगी।

यह नेटवर्क18 के साथ अर्पिता की दूसरी पारी है। इससे पहले वह करीब छह साल तक न्यूज18 इंडिया का हिस्सा रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने ‘मुद्दा गरम है’, ‘खबर पक्की है’, ‘सौ बात की एक बात’ और ‘हम तो पूछेंगे’ जैसे कई चर्चित शो होस्ट किए।

साल 2021 में अर्पिता ने India Today समूह जॉइन किया था। वह Aaj Tak में एंकर के तौर पर काम कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने आजतक से इस्तीफा दिया और अब फिर से नेटवर्क18 परिवार में लौट आई हैं।

अर्पिता आर्या अपने बेबाक अंदाज और तेज सवालों के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दिल्ली की रहने वाली अर्पिता को मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कानपुर के KTV चैनल से की थी। इसके अलावा वह APN News और News Express जैसे चैनलों में भी काम कर चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन