Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

आम आदमी को मूर्ख मान उसका मजाक उड़ाते हुए अरविंद केजरीवाल का पुराना वीडियो हुआ वायरल!

राजनीति में नेताओं के बयान और उनकी हरकतें अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जनता के बीच दिए गए अपने बयान “झाड़ू पर बटन दबाना” को मज़ाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा साझा किया गया है, जो दिखाता है कि किस तरह नेता चुनाव प्रचार के दौरान जनता को गुमराह करने के बाद बंद कमरों में उन पर हँसते हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि नेता अपने सहयोगियों के साथ मिलकर झाड़ू पर वोट देने वाले वाक्य पर ठहाके लगा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चुनावी प्रचार व वादों में कितनी गंभीरता है और नेता लोग जनता का भावनाओं को भड़का कर उसका राजनीतिक इस्तेमाल कर कितना खुश होते हैं।

यह वीडियो राजनीतिक वर्ग की मानसिकता को उजागर करता है और सवाल उठाता है कि क्या नेताओं के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है? सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने इसे “नेताओं की दोहरी मानसिकता” का उदाहरण बताया है।

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर जनता को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उनके वोट और विश्वास का नेताओं के लिए क्या महत्व है। देखें वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/1877181486207549567?s=46

https://twitter.com/yashbhadas/status/1877181486207549567?s=46
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rakesh Srivastava

    January 9, 2025 at 4:51 pm

    इसमे तो “विख्यात” कवि भी शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन