Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 भारतवर्ष से आशीष भट्ट ने अपनी डेढ़ साल की पारी समाप्त की!

Smiling man with short dark hair and glasses, wearing a navy blazer and white shirt, against a gray backdrop.

टीवी9 भारतवर्ष के सोशल मीडिया विभाग से जुड़े पत्रकार आशीष भट्ट ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस सफर के समाप्त होने की जानकारी साझा की।

आशीष भट्ट ने लिखा, “TV9 Bharatvarsh से साइनिंग ऑफ। यकीन करना मुश्किल है कि डेढ़ साल का समय इतनी तेजी से बीत गया। टीवी9 भारतवर्ष की सोशल मीडिया टीम के साथ मेरी यह यात्रा सीखने, विकास, चुनौतियों और अनगिनत यादगार पलों से भरी रही। बड़ी खबरों की कवरेज से लेकर न्यूज़रूम की तेज रफ्तार के साथ कदम मिलाने तक, हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर लेकर आया।”

उन्होंने अपने संदेश में टीम और सहयोगियों का आभार भी जताया और इस कार्यकाल को अपने पेशेवर जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

गौरतलब है कि आशीष भट्ट टीवी9 भारतवर्ष से पहले जी मीडिया, इंडिया न्यूज और आर9 जैसे समाचार संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल और सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनका अच्छा अनुभव रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन