Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी से अविनाश और भारत एक्सप्रेस से राहुल का इस्तीफा, दोनों 6TV से जुड़े, आफ़ताब आलम भी यहीं पहुँचे!

वरिष्ठ पत्रकार अविनाश राय ने ABP न्यूज़ से इस्तीफा देकर 6TV के साथ नई पारी की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि अविनाश राय को बतौर मैंनेजिंग एडिटर 6टीवी की जिम्मेदारी दी गई है। मूलरूप से बलिया के रहने वाले अविनाश एबीपी से पहले कई राष्ट्रीय न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।


वहीं, पत्रकार राहुल पाण्डेय ने भारत एक्सप्रेस से इस्तीफा देकर 6TV भारत के साथ नई पारी शुरू करने का फैसला किया है। राहुल पिछले करीब तीन वर्षों से भारत एक्सप्रेस के वाराणसी ब्यूरो में कार्यरत थे और अब लखनऊ से 6TV भारत से जुड़ेंगे। राहुल ने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में इंडिया वॉइस से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी खबर, भारत 24 और भारत एक्सप्रेस जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।


आफ़ताब आलम भी 6TV भारत पहुँचे, Chief Content & Strategy Officer बने। 6TV भारत ने रेडियो, डिजिटल और कंटेंट विशेषज्ञ Aftab Alam को Chief Content & Strategy Officer नियुक्त किया है। लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ आफ़ताब आलम अब 6TV भारत के कंटेंट, ब्रांड पोजिशनिंग और हिंदी बेल्ट में विस्तार की कमान संभालेंगे।
FM Rainbow से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आफ़ताब आलम ने Radio City, Hum FM और Radio Mirchi जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं में काम किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन