Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अवनींद्र कमल नवोदय टाइम्स पहुँचे

खबर मिली है कि वरिष्ठ पत्रकार अवनींद्र कमल ने पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के नवोदय टाइम्स को ज्वाइन किया है। वह नई दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित navoday Times कार्यालय के स्टेट ब्यूरो में अपनी सेवाएं दे रहे हैंl

अमर उजाला आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले अवनींद्र कमल झांसी में भी स्टार रिपोर्टर रहे। बाद के दिनों में उन्होंने दैनिक जागरण देहरादून के स्टेट ब्यूरो में रिपोर्टिंग की और फिर हरिद्वार के ब्यूरो चीफ रहे।

कुछ दिनों मेरठ और फिर बुलंदशहर के ब्यूरो चीफ तथा इसी पद पर सहानपुर मंडल की जिम्मेदारी संभाली।

अवनींद्र कमल ने दैनिक जागरण पत्र समूह के ही नई दुनिया रायपुर में स्टेट डेस्क के इंचार्ज की भी जिम्मेदारी संभाली।

इसके बाद सन 2018 में अवनींद्र कमल ने जागरण ग्रुप से इस्तीफा देकर समाचार संपादक के रूप में प्रभात अखबार को ज्वाइन किया। बाद में सहारनपुर में जनवाणी अखबार के ब्यूरो चीफ रहे। वे देहरादून में जनवाणी के स्टेट ब्यूरो चीफ के पद से इस्तीफा देकर अब नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

अवनींद्र कमल पत्रकार होने के साथ-साथ कवि भी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन