Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या बंसल न्यूज़ अपने पुराने और अनुभवी स्ट्रिंगरों से दूरी बना रहा है?

लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर 14–14 वर्षों से संस्थान के साथ जुड़े वरिष्ठ स्ट्रिंगरों को कार्यमुक्त क्यों किया जा रहा है?

14 जून को टीकमगढ़ जिले के ब्यूरो एवं अधिमान्य पत्रकार अब्दुल तारिक को 14 वर्षों की सेवाओं के बाद कार्यमुक्त किया गया। अब छतरपुर के ब्यूरो शिवेंद्र शुक्ला को भी संस्थान से अलग कर दिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद पत्रकारिता जगत में कई तरह की चर्चाएं हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अनुभवी और वर्षों से खबरों पर काम करने वाले स्ट्रिंगरों की जगह नई व्यवस्था बनाई जा रही है, या इसके पीछे आर्थिक कारण, जैसे विज्ञापन या अन्य संस्थागत नीतियां, जिम्मेदार हैं?

फिलहाल संस्थान की ओर से इन निर्णयों के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि पत्रकारिता से जुड़े लोग और आमजन यह जानना चाहें कि लंबे समय तक संस्थान की पहचान रहे वरिष्ठ सहयोगियों को कार्यमुक्त करने के पीछे वास्तविक वजह क्या है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन