Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार बसंत मिश्रा ने छोड़ा भारत समाचार, इंडिया वॉइस से जुड़े

Portrait of a man with a mustache wearing a yellow shirt, outdoors with trees in the background, looking slightly to the side.

पत्रकार बसंत मिश्रा ने भारत समाचार से अपनी लंबी पारी समाप्त करने के बाद इंडिया वॉइस न्यूज चैनल में वरिष्ठ संवाददाता (Senior Correspondent) के रूप में लखनऊ से नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

बसंत मिश्रा पिछले करीब आठ वर्षों से सीतापुर में भारत समाचार के साथ जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने राजनीति, प्रशासन, अपराध, चुनाव और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण समाचारों की प्रभावी रिपोर्टिंग की।

भारत समाचार से पहले भी बसंत मिश्रा प्रदेश के कई प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने न्यूज़ 24, इंडिया न्यूज़ और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। हालांकि, उनका सबसे लंबा और उल्लेखनीय कार्यकाल भारत समाचार में रहा, जहां उन्होंने लगातार आठ वर्षों तक सक्रिय पत्रकारिता की।

अब बसंत मिश्रा ने इंडिया वॉइस न्यूज चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है। वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वह लखनऊ से प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन