Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

धरती पर बेटी आई तो बैंड बाजा फूल माला के बीच भव्य तरीके से गृह प्रवेश कराया, देखें वीडियो

एक परिवार ने मिसाल कायम किया है. नवजात कन्या पैदा होने के बाद उसे जब अस्पताल से घर लाया गया तो उसका भव्य गृहप्रवेश कराया गया. इस दौरान फूल-माला और बैंड-बाजे माहौल को सकारात्मक उर्जा से भर रहे थे. बेटी के धरती पर आने के बाद ऐसे स्वागत की घटना चर्चा का विषय है.

आपने सेल्फी विद डॉटर, मेरी बेटी मेरा अभिमान, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ जैसे स्लोगन सुने होंगे… आपने ऐसा भी समाज देखा होगा जो घर में लड़की के पैदा होने पर नाक भौं सिकोड़ लेते हैं… समाज मे ऐसे भी हैं अब भी जो बेटे की चाहत में पैदा होने से पहले ही बेटियों को मार देते हैं….

हरदोई में एक ऐसा परिवार है जिसने बेटी के जन्म लेने पर जोरदार जश्न मनाया. यह ऐसा परिवार है जिसने वाकई में कन्या को गृहलक्ष्मी मान उसका भव्य गृहप्रवेश कराया. नवजात कन्या के गृहप्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

नीचे दिए गए वीडियो में जो लोग ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच रहे हैं वो हरदोई के रहने वाले मुकेश वर्मा के परिजन हैं. मुकेश वर्मा के पुत्र सत्यम की शादी कृति से दो साल पहले हुई थी. हाल ही में सत्यम और कृति को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई. परिवार में कन्या का जन्म होने पर मुकेश वर्मा के परिवार ने भरपूर जश्न मनाया.

अस्पताल से घर आने पर कन्या का भव्य गृह प्रवेश कराया गया. कन्या की मां कृति ने बाकायदा फीता काटकर घर के अंदर प्रवेश किया. परिवार के सदस्य फूलों की बारिश कर रहे हैं. ढोल नगाड़ों की धुन पर नवजात कन्या की दादी व अन्य लोग थिरक रहे हैं.

देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. PRADEEP SRIVASTAVA

    June 2, 2018 at 12:48 pm

    गजब,
    खुशी के मारे आंखे भर आई
    बेटियां ही तो हैं कल की आशा
    बहुत-बहुत बधाई इस परिवार को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन