Yashwant Singh : भड़ास4मीडिया के एक दशक पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर एक सेलिब्रेशन बनता है। 17 मई की डेट फाइनल की जा रही है। संगीत, अवार्ड और व्याख्यान। आप सब आमंत्रित रहेंगे। बाकी डिटेल जल्द ही। कार्यक्रम के लिए प्रायोजकों की तलाश जोरों पर है।
साथ ही हमेशा की तरह क्राउड फंडिंग का सहारा ले रहे हैं। अगर आप इस आयोजन में अपनी कोई भूमिका देखते हैं तो ज़रूर इनबॉक्स में बताएं। सम्मान किन्हें दिया जाए, आर्थिक मदद किससे लिया जाए, गाना किससे गवाया जाए, लेक्चर किसका करवाया जाए… ज़रूर बताएं। आप सभी के सुझाव आमंत्रित हैं।
मेरी मेल आईडी yashwant@bhadas4media.com है।
भड़ास एडिटर यशवंत की एफबी वॉल से.
Comments on “भड़ास के एक दशक पूरे, दिल्ली में होगा बड़ा जलसा”
भड़ास को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं भी। नौकरी नहीं है वर्ना कुछ तो मदद करता ही।