Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मुझे आशंका है कि आने वाले वक्त में भारत पर हमला हो सकता है!

विश्व दीपक-

मुझे आशंका है कि आने वाले वक्त में भारत पर हमला हो सकता है. किसी भी किस्म की आशंका का वैज्ञानिक सत्यापन नहीं किया का सकता इसलिए कोई प्रमाण नहीं दे सकता.

लेकिन ट्रंप ने जिस कुटिल मुस्कान के साथ जी-7 की बैठक में कहा कि अगर भारत पर हमला होगा तो अमरीका साथ देगा उससे आश्वासन कम, आशंका ज्यादा पैदा होती है. ट्रंप जो कहता है मैं उसे उल्टा करके देखता हूं.

Two world leaders sit in armchairs on a stage with flags behind them, appears to be a formal discussion at an international summit.

यह भी हो सकता है अमरीका की निगहबानी में ही हमला हो. अमरीका जिस तरह भारत को तोड़ने में लगा है उससे यह आशंका एकदम निर्मूल नहीं कही जा सकती.

अमरीका ने कुछ दिन पहले मिसाइल मारकर तीन भारतीयों की हत्या की है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से वह खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़ा है. पाकिस्तान को शह देने का मतलब है पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को अप्रत्यक्ष समर्थन देना.

मुमकिन है ट्रंप के पास भारत पर हमले के बारे में कोई इनपुट भी हो. सवाल है कि वो कौन है जो भारत पर हमला कर सकता है?

चीन या पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी कौन? एक आशंका नॉर्थ ईस्ट या बांग्लादेश की तरफ से होने वाले आतंकवादी हमले की है. जो भी हो भारत को तैयार रहना चाहिए.

मोदी की जगह कोई दूसरा प्रधानमंत्री होता तो कहता कि मिस्टर प्रेसिडेंट बहुत धन्यवाद लेकिन अगर किसी ने यह गुस्ताखी करने की कोशिश की तो उसे मिट्टी में मिला देंगे. कम से कम 200 परमाणु बम हमारे पास भी हैं.

मोदी, उनकी पार्टी या उनके पैतृक संगठन से वैचारिक विरोध अलग बात है लेकिन यह देखकर बुरा लगता है कि ट्रंप मोदी को जलील करने का कोई मौका नहीं छोड़ता. मोदी बदले में ट्रंप के सामने खी-खी भी नहीं कर पाते.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन