Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

मीडिया संस्थान की आड़ में चला रहे थे वसूली रैकेट, निशाने पर थे आठ राज्यों के सरपंच

नागपुर पुलिस ने भोपाल के तीन कॉल सेंटरों पर छापा मारकर मीडिया संस्थान की आड़ में चल रहे वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया। आठ राज्यों के सरपंचों से विज्ञापन के नाम पर पैसे मांगे जाते थे; चार गिरफ्तार।

नईदुनिया की ख़बर की कटिंग: मीडिया संस्थान की आड़ में चला रहे थे वसूली रैकेट, निशाने पर थे आठ राज्यों के सरपंच

मीडिया संस्थान का नाम लेकर ग्राम पंचायतों से विज्ञापन के बहाने वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने भोपाल में तीन कॉल सेंटरों पर छापा मारकर इस रैकेट को पकड़ा। पुलिस ने दो मुख्य आरोपी महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नेटवर्क से जुड़ी दूसरी महिलाओं से पूछताछ चल रही है। यह जानकारी नईदुनिया के भोपाल संवाददाता की रिपोर्ट में दी गई है।

पुलिस के अनुसार गिरोह के निशाने पर आठ राज्यों के सरपंच और ग्राम सेवक थे। महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों की जानकारी जुटाकर उन्हें फोन किए जाते थे और विज्ञापन के नाम पर पैसे मांगे जाते थे।

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार के मुताबिक मामला 8 नवंबर को लोहारी सावंगा में हुई जनप्रतिनिधियों की एक बैठक में सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। बैठक में कई महिला सरपंचों ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की कि कुछ महिलाएं ‘दैनिक श्रेष्ठा न्यूज’ के नाम से फोन करके विज्ञापन के लिए रुपये मांगती हैं। पैसे न देने पर ग्राम पंचायत के ख़िलाफ़ मानहानिकारक और भ्रामक ख़बरें छापने की धमकी दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नागपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नरखेड़ पुलिस थाने में एफ़आईआर दर्ज की गई। पुलिस की छापेमारी में भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के हर्षवर्धन नगर स्थित कॉल सेंटर में 27 महिलाएं, निशातपुरा में चार और एमपी नगर में चार महिलाएं काम करती मिलीं। इन सभी 35 महिलाओं को वेतन पर रखा गया था।

पुलिस ने हर्षवर्धन नगर के कॉल सेंटर से मोबाइल फोन और परिचय पत्र समेत कई सामान ज़ब्त किए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास