Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अपने IT सेल पर करोड़ों उड़ाने वाली BJP के मात्र चार प्रवक्ता हैं, जो टॉप 20 में जगह पा सके!

देखें बीस में है कौन कौन?…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जून 2026 के दौरान सबसे अधिक एंगेजमेंट हासिल करने वाले राजनीतिक प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की सूची सामने आई है। DataBeings द्वारा जारी इस रैंकिंग में कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत 14.19 लाख से अधिक एंगेजमेंट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सिर्फ चार प्रवक्ता ही टॉप-20 में जगह बना सके हैं।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, पहले छह स्थानों पर भाजपा का कोई भी प्रवक्ता नहीं है। दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह (7.81 लाख), तीसरे पर कांग्रेस के पवन खेड़ा (5.82 लाख), चौथे पर कांग्रेस के आलोक शर्मा (5.79 लाख), पांचवें पर कांग्रेस की डॉ. रागिनी नायक (4.49 लाख) और छठे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रियंका भारती (3.67 लाख) हैं।

भाजपा के प्रवक्ताओं में सबसे बेहतर प्रदर्शन शहजाद पूनावाला का रहा, जिन्हें 3.03 लाख एंगेजमेंट के साथ आठवां स्थान मिला। इसके बाद संबित पात्रा 11वें (2.28 लाख), सुरेंद्र राजपूत 12वें (2.23 लाख) और डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 20वें (38 हजार) स्थान पर रहे।

टॉप-10 में कौन-कौन?

  • सुप्रिया श्रीनेत (कांग्रेस) – 14,19,068
  • संजय सिंह (AAP) – 7,81,215
  • पवन खेड़ा (कांग्रेस) – 5,82,390
  • आलोक शर्मा (कांग्रेस) – 5,79,968
  • डॉ. रागिनी नायक (कांग्रेस) – 4,49,711
  • प्रियंका भारती (RJD) – 3,67,260
  • प्रदीप भंडारी (BJP) – 3,16,171
  • शहजाद पूनावाला (BJP) – 3,03,499
  • संजय राउत (UBT) – 2,77,590
  • सौरभ भारद्वाज (AAP) – 2,73,026

रिपोर्ट के अनुसार, यह रैंकिंग जून 2026 में X पर पोस्ट किए गए कंटेंट पर मिले कुल Likes, Comments, Bookmarks, Reposts (Retweets) और Quotes के आधार पर तैयार की गई है।

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स इसे इस रूप में देख रहे हैं कि सोशल मीडिया पर किस नेता या प्रवक्ता की बात को लोग अधिक सुन और साझा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि एंगेजमेंट किसी नेता या दल की लोकप्रियता का अकेला पैमाना नहीं होता, क्योंकि यह पोस्ट की संख्या, विषय, वायरलिटी और सोशल मीडिया रणनीति जैसे कई कारकों से प्रभावित भी हो सकता है।


Infographic listing top party spokespeople for June 2026 with ranks, names, and total engagement amounts (1–20).

X/Twitter पर Top Spokesperson की जून महीने में सबसे ज़्यादा सुने जाने या देखे जाने वाले प्रवक्ताओं की सूची बनी है! इस लिस्ट में भाजपाइयों को देखिए!
भाजपा अपने IT Cell पर करोड़ों उड़ा रही है। दिन रात भाजपाई दंभ भरते हैं “हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं”, उसके बावज़ूद टॉप 20 में भाजपा के सिर्फ़ 4 प्रवक्ता है, शुरू के 6 स्थानों से तो गायब ही है।
आवाम ख़ुद तय करती है, उन्हें किन्हें सुनना है और किन्हें नहीं।
-प्रियंका भारती, आरजेडी प्रवक्ता

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन