Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जानिए, बोकारो प्रेस क्लब की बैठक में क्या-क्या हुआ

बोकारो : बोकारो में पत्रकारों के निबंधित व मान्यताप्राप्त संगठन बोकारो प्रेस क्लब की आमसभा गुरुवार को राष्ट्रीय उच्चपथ परिसदन परिसर में हुई। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष कृष्णा चौधरी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार अशोक अश्क के संचालन में आयोजित इस बैठक में पत्रकारों की आपसी एकजुटता तथा उनके हितों की रक्षा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बोकारो प्रेस क्लब के बैनर तले जिलेभर के पत्रकारों की एकजुटता तथा उनके अधिकारों की रक्षा पर बल दिया।

बोकारो : बोकारो में पत्रकारों के निबंधित व मान्यताप्राप्त संगठन बोकारो प्रेस क्लब की आमसभा गुरुवार को राष्ट्रीय उच्चपथ परिसदन परिसर में हुई। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष कृष्णा चौधरी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार अशोक अश्क के संचालन में आयोजित इस बैठक में पत्रकारों की आपसी एकजुटता तथा उनके हितों की रक्षा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बोकारो प्रेस क्लब के बैनर तले जिलेभर के पत्रकारों की एकजुटता तथा उनके अधिकारों की रक्षा पर बल दिया।

आमसभा में इस निमित्त सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये गये तथा कई महत्वपूर्ण योजनायें भी बनीं। वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर ने कहा कि बोकारो प्रेस क्लब एक वटवृक्ष के रूप में सभी पत्रकारों के उनके हक व अधिकार की रक्षा की छांव प्रदान करता रहेगा। वरीय पत्रकार अजय अश्क ने कहा कि बोकारो प्रेस क्लब में सभी पत्रकार साथियों के लिये दरवाजे सदैव खुले हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पत्रकार स्वेच्छा से बोकारो प्रेस क्लब से जुड़ना चाहें, उन सभी का स्वागत है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर निर्चाचन होगा, जिसमें सभी सदस्य पूर्ण संवैधानिक तरीके से चुनाव लड़ने को स्वतंत्र रहेंगे। सभी पुराने एवं वरीय पत्रकार मार्गदर्शक की भूमिका में नये व युवा सदस्यों को आगे बढ़ने तथा प्रोत्साहित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी बोकारो प्रेस क्लब को धारदार व सशक्त बनाने के लिये सभी पत्रकारों को इस मंच के साथ जोड़ने तथा उनके हितों की रक्षा का संकल्प लिया। 

पत्रकार कल्याण निधि का लाभ सभी को
आमसभा का संचालन कर रहे वरीय पत्रकार अशोक अश्क ने पत्रकारों के स्वास्थ्यहित, आपातकालीन राहत तथा उस परिस्थिति में पारिवारिक लाभ को लेकर एक पत्रकार कल्याण निधि के गठन का प्रस्ताव रखा। इसे आमसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस योजना के तहत संगठन के सभी सदस्य प्रतिमाह एक निर्धारित राशि जमा करेंगे और इस निधि की देखरेख एक विशेष समिति करेगी। आपात स्थिति में इस निधि की राशि का सदुपयोग न केवल बोकारो प्रेस क्लब परिवार के सदस्यों, बल्कि जिले के अन्य सभी जरूरतमंद पत्रकार साथियों को भी मिल सकेगा।

बैठक में विकास चन्द्र महाराज, विजय कुमार झा, अक्षय कुमार, जय सिन्हा, पीयूष कुमार राय, अशोक विश्वकर्मा, हेमन्त कुमार, अरविन्द शर्मा, शशिकांत शर्मा, सुशील कुमार, देवकान्त तिवारी, प्रमोद कुमार सिन्हा, राममूर्ति प्रसाद, मनीष कुमार, विजय कुमार, राजेश राज, राजेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, अनिल कुमार, विकास कुमार सिंह, धर्मनाथ कुमार, हिमांशु कुमार सिंह, अनिल चन्द्र नायक, मृत्युंजय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, ललित कुमार मिश्रा, अरुण पाठक, अमरेन्द्र अनुप, हरेराम भारती, कौस्तुभ कुमार मलयज, दीपक वर्मा, ओम प्रकाश, श्रीकान्त सिन्हा, फिरोज आलम, विशद कुमार, सुजीत कुमार, रवि कुमार वर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, महावीर कुमार, इश्तियाक अहमद, अमजद हुसैन, विनय कुमार तिवारी, चुमन कुमार, गुलाम ख्वाजा, विनोद कुमार ओझा, चंदन वर्मा, अशोक कुमार महतो, हेमन्त कुमार महतो, राज कुमार, अरविन्द कुमार, दीपक कुमार, दीपेन्द्र, राजेश्वर महतो, दीपक कुमार झा आदि उपस्थित थे।

विशद कुमार की रिपोर्ट. संपर्क : [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन