Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इंटरनेशनल सेमिनार में विमोचित होगी पत्रकार विजय शंकर की पुस्तक ‘स्वामी विवेकानंद और गाजीपुर’

गाजीपुर (उप्र) में 20 सितम्बर को एक इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी की पुस्तक ‘स्वामी विवेकानंद और गाजीपुर’ का विमोचन किया जायेगा। इस अवसर पर इटली से डॉ. लारा, अमेरिका से प्रोफ़ेसर मारियाना व गणेश जॉन, थाईलैंड से यु कुण्डला, बांग्लादेश से सुमनतो चक्रवर्ती, नेपाल के सांसद डॉ. गोपाल ठाकुर व श्रीलंका से आधा दर्जन विद्वान गाजीपुर पहुँच रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रदेशों के प्रोफेसर व शोध छात्र सेमिनार में भाग लेने पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय सेमिनार में पुस्तक मेला, लोक चित्र कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

cover book fb

सेमिनार का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानन्द पर गाजीपुर के सन्दर्भों से जोड़कर लिखी गई पुस्तक का विमोचन है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1890 में स्वामी विवेकानंद ने चार माह तक गाजीपुर प्रवास किया था। वे यहां एक संत पवहारी बाबा से मिलाने आये थे और यहीं से मानवता का सन्देश आत्मसात किया था जिसे उन्होंने शिकागो, अमेरिका में व्यक्त किया।

सेमिनार का विषय भारतीय नारीवाद है। भारतीय स्त्री से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम नारायण तिवारी के अनुसार सेमिनार की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर गाजीपुर के डॉ. पीएन सिंह, दिल्ली के डॉ. सुबच्चन पाण्डेय, पंजाब के डॉ. विजय राय, आजमगढ़ के डॉ. राम ललक यादव, बक्सर के तुलसी तिवारी और आइरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली सोनभद्र की शांता भट्टाचार्य को सम्मानित भी किया जायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन