Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पुस्‍तक मेले में ब्रजेश राजपूत को शिवना सम्‍मान प्रदान किया गया

शिवना प्रकाशन द्वारा नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान पर आयोजित विश्‍व पुस्‍तक मेले में दिनांक 13 जनवरी को हॉल क्रमांक 8 में साहित्‍य मंच पर आयोजित शिवना सम्‍मान समारोह में पत्रकार श्री ब्रजेश राजपूत को अम्‍बादत्‍त भारतीय स्‍मृति शिवना सम्‍मान प्रदान किया गया। शिवना प्रकाशन द्वारा प्रति वर्ष दिये जाने वाले तीन सम्‍मानों में इस वर्ष सम्‍मानों के लिये साहित्‍यकारों के नाम चयन हेतु जो समिति बनाई गई थी उस समिति ने  ”अम्‍बादत्‍त भारतीय स्‍मृति शिवना सम्‍मान” हेतु पत्रकार श्री ब्रजेश राजपूत को उनकी पुस्‍तक ‘चुनाव, राजनीति और रिपोर्टिंग’ हेतु चयनित किया था।

आयोजन समारोह में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी के कुठालिया, वरिष्‍ठ पत्रकार श्री राहुल देव तथा वरिष्‍ठ साहित्‍यकार श्री प्रेम जनमेजय अतिथि के रूप उपस्थित थे। अतिथियों ने शॉल श्रीफल पुष्‍प गुच्‍छ तथा सम्‍मान पत्र भेंट कर श्री ब्रजेश राजपूत को तीसरा अम्‍बादत्‍त भारतीय स्‍मृति सम्‍मान प्रदान किया। श्री ब्रजेश राजपूत ने इस अवसर पर अपनी पुस्‍तक को लेकर कई रोचक बातें उपसिथत श्राेताओं के साथ साझा कीं। इस अवसर पर बोलते हुए श्री प्रेम जनमेजय ने साहित्‍य तथा पत्रकारिता के बीच के रिश्‍तों तथा समाज से उनके संबंधों की विस्‍तार से चर्चा की। श्री राहुल देव ने ब्रजेश राजपूत की पुस्‍तक को अत्‍यंत रोचक तथा उपयोगी बताते हुए पुस्‍तक के बारे में चर्चा की। श्री बी के कुठालिया ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि इस प्रकार की पुस्‍तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिये बहुत उपयोगी साबित होती हैं। कार्यक्रम के आरंभ में अति‍थियों का स्‍वागत श्री नीरज गोस्‍वामी श्रीमती इस्‍मत ज़ैदी श्रीमती वंदना अवस्‍थी तथा श्री शहरयार खान ने किया। संचालन पंकज सुबीर ने किया।

कार्यक्रम की तस्वीरें देखने के लिए नीचे क्लिक करें>

pictures

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन