Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर चंदौली प्रेस क्लब का सम्मान समारोह!

पत्रकार भवन निर्माण पर निर्णायक सहमति…

Group of men on a stage, exchanging a framed award with scarves, at a cultural event backdrop written in Hindi.
Nine men in pink scarves and marigold garlands pose indoors, each holding a carved wooden plaque from an award ceremony.

चंदौली। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब ने शनिवार को होटल गुलमोहर में एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया। दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के हिंदी भाषी पत्रकारों को सम्मानित किया गया और पत्रकार भवन निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं, विसंगतियों और कुरीतियों को उजागर करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों को शासन-प्रशासन और जनता के बीच मजबूत सेतु बताया।

विधायक रमेश जायसवाल ने सबसे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा, जनपद में अभी तक पत्रकारों के लिए स्थायी प्रेस क्लब भवन नहीं बन सका है। मैं जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक इस मुद्दे को उठाकर पत्रकारों को उनका अपना भवन दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा।

सैयदराजा विधायक ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “पत्रकार अपनी भाषा और अभिव्यक्ति के माध्यम से जनता, शासन और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करते हैं। वे संघर्ष और मेहनत से समाज की आवाज बनते हैं और सरकार भी उनकी बातों को गंभीरता से सुनती है।”

वरिष्ठ पत्रकार यादवेश कुमार ने वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदल चुका है। अब यह क्षेत्र ज्यादा चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा हो गया है, फिर भी पत्रकार पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. केएन पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीश सिंह भोला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिले के कई पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें सूचना अधिकारी कृष्णा यादव, अभिषेक तुलस्यान, मंजीत सिंह, रिंकू सिंह, सतीश जिंदल, अजय श्रीवास्तव, अंकित सिंह आदि शामिल रहे।

चंदौली प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, पडॉ. अनिल यादव, अमित द्विवेदी, चंचल यादव समेत क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि दमदार बनारसी ने किया।

यह आयोजन न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि पत्रकार भवन निर्माण जैसे लंबे समय से लंबित मुद्दे पर ठोस चर्चा और राजनीतिक सहमति के लिए भी याद रखा जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन