Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

चांदनी चौक में जाएँगे तो फ़ोन हो जाएगा ग़ायब, पुलिस पर भारी पड़ रहे पॉकेटमार!

चाँदनी चौक में लूटमार का गजब हाल है। दिल्ली पुलिस की पुलिस की निष्क्रियता से आए दिन राहगीर और पर्यटक लूटे जा रहे हैं। छीना-झपटी हो रही है, पॉकेट काट ली जा रही है। हद तो इस बात की है कि पुलिस भी इन सब मामलों का कोई खास संज्ञान नहीं लेती है। नीचे पढ़िए इन दो लोगों की पीड़ाएं….


अमित तिवारी-

मेरा iPhone पॉकेटमारों ने चोरी कर लिया. चाँदनी चौक पर बीजेपी की पदयात्रा कवर करने पहुँचा था. लेकिन, आज मुझे पता चला कि फील्ड रिपोर्टिंग में काफ़ी कच्चा हूं. किनारे से कवर करने के बजाय हुजूम में घुस गया. फिर क्या…. !!!! बेतरतीब सा एक भीड़ का झोंका आया और फ़ोन ग़ायब.

अब ये बड़ी ख़बर नहीं है, कि अमृत तिवारी का फ़ोन गुम गया. ये कांड मेरे साथ चौथी बार हुआ है. ख़बर ये थी कि जब कोतवाली शिकायत कराने पहुँचा तो मैं 21वां शख़्स था जो आज फ़ोन चोरी की रिपोर्ट लिखवा रहा था. बीजेपी मार्च में आए कई लोगों के फ़ोन चोरों उड़ा लिए थे. 6 लोग तो मेरे साथ ही मेरी तरह बेचारा बनकर रिपोर्ट लिखा रहे थे. हालाँकि, एसएचओ साहब ने काफ़ी हमदर्दी दिखाते हुए फ़ोन किया है और फ़ोन दिलाने का आश्वासन दिया है.

बाक़ी, चाँदनी चौक में जेबकतरों का बोलबाला है. इति सिद्धम-


नमस्कार मेरी बहन जिनका नाम पूजा है वह हैदराबाद से नोएडा परिवार से मिलने आई है। मंगलवार के दिन जो की 27.10.2026 दिन उनके साथ कुछ कार्य वर्ष चांदनी चौक और सदर बाजार मार्केट गए थे।
वहां पर शॉपिंग करते वक्त किसी एक अधेड़ उम्र के लड़के ने उनकी जेब से उनका मोबाइल जो की सैमसंग s25 अल्ट्रा था वह निकाल लिया जिसके तत्पश्चात हम लोग पुलिस चौकी में जाकर वहां तहरीर और एक कंप्लेंट दर्ज कराई।
-अभिनव द्विवेदी

Official Delhi Police information report form titled 'Information Report: In respect of Article/Document Lost in Delhi' with emblem at top and a QR code at bottom-right.
अभिनव द्वारा पुलिस में की गई कम्पलेन
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन