Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

महिला पत्रकार के बिजली बिल को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णु सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकार चित्रा पटेल के घर का बिजली बिल लाखों रुपये आने का मामला सामने आया है। उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की ओर से भेजे गए एसएमएस में 9,03,816 रुपये का बकाया बिजली बिल जमा करने का नोटिस मिला है।

एसएमएस के मुताबिक, उपभोक्ता संख्या 1010157244 पर 9,03,816 रुपये का बकाया दर्शाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथि तक भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Close-up of a young woman with dark hair wearing a yellow top, looking at the camera with a neutral expression, outdoors.
Chitra Patel

लाखों रुपये का बिल मिलने के बाद महिला पत्रकार और उनके परिजन हैरान हैं। सामान्य घरेलू उपभोक्ता के लिए इतनी बड़ी राशि का बिल सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तकनीकी गड़बड़ी है, बिलिंग में त्रुटि है या फिर किसी अन्य कारण से इतनी बड़ी राशि दिखाई गई है।

मामले के सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सीएसपीडीसीएल इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और उपभोक्ता की शिकायत का समाधान कैसे किया जाता है।


Screenshot of a mobile chat message showing a scam notice about an unpaid electricity bill and OTP, urging immediate payment.

प्रदेश की महिला पत्रकार चित्रा पटेल जी का इस महीने का बिजली बिल 9 लाख 3 हज़ार 816 रुपये आया है.
क्या यह मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री श्री विष्णु देव साय जी का अपना चेहरा चमकाने का एक करोड़ रुपये प्रतिदिन से अधिक का खर्च अब प्रदेश की आम जनता से वसूलने की नई स्कीम है?
दरअसल स्मार्ट मीटर एक संगठित लूट है. जिसका कमीशन भाजपा नेताओं की जेब में जा रहा है.
-भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन