Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

सीएम योगी के मीडिया डिनर में अध्यक्ष हेमंत तिवारी नहीं बुलाए गए!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों को डिनर पर बुलाया। लेकिन हेमंत तिवारी जी नहीं बुलाए गए। पत्रकारिता संघ के अध्यक्ष होने के बावजूद तिवारी जी इस पार्टी में नहीं बुलाये गए।

सीएम के विरोधी माने जाने वाले तिवारी जी ने हालांकि इस बीच भारी भरकम जुर्माने से लदा हुआ अपना सरकारी घर बचाने के लिए बटलर पैलेस की गलियों में काफ़ी कुछ प्रयास किया। पत्रकार पिटते रहे, मरते रहे, उन पर एफआईआर होती रही मगर एक अदद सरकारी घर बचाने के लालच में तिवारी जी ने अपनी ख़ामोशी कभी नहीं तोड़ी। लेकिन लग रहा फिर भी घर नहीं बचेगा। बेचारे तिवारी जी जब सीएम की पार्टी में बुलाने योग्य न समझे गए तो इसके संकेत बड़े गंभीर हैं।

एक अद्भुत दृश्य सीएम की टेबल का था जिसके चारों ओर कुछ संपादकों की कुर्सियां थीं। कुर्सियों के आगे मेज पर उनकी नेम प्लेट भी लगी थी ताकि कोई दूसरा मरदूद उन पर बैठने की हिमाकत न कर सके।

सीएम के साथ फोटो खिंचाने के लिए भी भारी जंग मची हुई थी।

आखिर में नाना प्रकार के स्वादिष्ट भोजन के बाद सभी पत्रकारों को जूट के बैग में डायरी, कैलेंडर समेत उनकी भक्ति पर बलिहारी तमाम भेंट समर्पित की गई।

कुछ तस्वीरें-

(इनपुट- अभिषेक उपाध्याय)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन