Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

CNBC-TV18 की खबर का मोदी ने किया खंडन, बोले- ‘इसमें जरा भी सच्चाई नहीं’

Screenshot of a tweet from a prominent Indian politician denying a claim, stating 'This is totally false' and 'not an iota of truth'. A linked CNBV image follows with a blue banner about tax on foreign travel.

विदेश यात्रा पर टैक्स या सेस लगाए जाने को लेकर Narendra Modi ने खुद सामने आकर एक मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं और सरकार की ओर से विदेशी यात्राओं पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

दरअसल, CNBC-TV18 ने एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया था कि केंद्र सरकार विदेशी यात्रा पर सेस, टैक्स या सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि यह प्रस्ताव उच्च स्तर पर चर्चा में है और युद्ध संबंधी वित्तीय दबाव तथा बढ़ती आयात लागत को संतुलित करने के उद्देश्य से इसे लाया जा सकता है।

रिपोर्ट सामने आने के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “This is totally false. Not an iota of truth in this. There is no question of putting such restrictions on foreign travel.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार ‘Ease of Doing Business’ और ‘Ease of Living’ को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर CNBC-TV18 की रिपोर्ट को लेकर बहस छिड़ गई।

मीडिया और राजनीतिक हलकों में यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आमतौर पर प्रधानमंत्री किसी मीडिया रिपोर्ट का इस तरह सार्वजनिक रूप से सीधे खंडन कम ही करते हैं। ऐसे में पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को काफी अहम माना जा रहा है।


ये पत्रकारिता का “भस्मासुर काल” है।
खबर “सूत्रों” के अनुसार सरकार की “संभावित” योजना पर है लेकिन सरकार चुप है और प्रधानमंत्री निजी तौर पर खंडन कर रहें हैं।
आगे आपकी खैर नहीं है। -पंकज पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन