Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पूर्वापोस्ट.कॉम पर क्राइम स्टोरी सीरीज लांच करने जा रहे संपादक अवतंस चित्रांश

पूर्वापोस्ट.कॉम जल्द ही क्राइम सीरीज लांच करने जा रहा है। अपराध की खबरों पर आधारित इस सीरीज को पूर्वापोस्ट के संपादक अवतंस चित्रांश प्रस्तुत करेंगे। अपराध की खबरों पर प्रसारित होने वाले कई टीवी शो और न्यूज शो से अलग इस शो में अपराध की कई बड़ी घटनाओं के साथ ऐसे वाकयों और हादसों के बारे में दिखाया जाएगा जो टीवी चैनलों के पर्दे पर जगह नही बना पाती हैं। अवतंस का पत्रकारिता में पंद्रह वर्ष का अनुभव है, बनारस में टाइम्स ऑफ इंडिया से पत्रकारिता शुरू करने के बाद दिल्ली आए और आइआइएमसी से पढ़ाई के बाद सहारा, इंडिया टीवी में बतौर अपराध संवाददाता काम किया उसके बाद आजतक के क्राइम टीम का हिस्सा रहे।

2010 में सोनी टीवी के क्राइम पेट्रोल से जुडे। उसके बाद कई चैनलों के लांचिंग टीम में रहे हैं। फरवरी 2016 में पूर्वापोस्ट साप्ताहिक समाचार पत्र शुरू करने के बाद अब अवतंस ने पूर्वापोस्ट.कॉम वीडियो न्यूज पोर्टल शुरू किया है जो पूर्वांचल की खबरों के साथ पूरा उत्तर प्रदेश कवर करता है। अवतंस चित्रांश अपने रचनात्मक साहस के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली में पूर्वांचलियों को सम्मानित करने के लिए पूर्वा सम्मान 2016 की शुरूआत की। पूर्वापोस्ट ने दिल्ली के श्रीराम सेंटर मंडी हाउस में 1781 में बनारस विद्रोह पर आधारित जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध कृति गुंडा का भव्य मंचन कराकर पूर्वांचल के वैभवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल प्रतिष्ठित करने के दिशा में काम किया। पूर्वापोस्ट आगे इस नाटक का मंचन कई और राज्यों में कराने वाली है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन