Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर जालंधर के संपादकीय प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार रमन मीर!

वरिष्ठ पत्रकार रमन मीर को करीब 7 साल बाद फिर से दैनिक भास्कर जालंधर में संपादकीय प्रभारी बनाया गया है।

इससे पहले उन्होंने 2006 से 2019 तक भास्कर में विभिन्न पदों पर संपादकीय जिम्मेदारी निभाई थी।

खास बात यह है कि उन्हें ज्वाइन कराने वही स्टेट एडिटर बलदेव शर्मा आए थे जिन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद उन्हें हटा दिया था।

रमन मीर की वापसी में राष्ट्रीय संपादक नवनीत गुर्ज्जर की बड़ी भूमिका है जिन्होंने दैनिक भास्कर के टॉप मैनेजमेंट को उन्हें फिर से नियुक्त करने के लिए कायल किया।

दैनिक भास्कर पंजाब 2017-18 से बलदेवकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में चल रहा है लेकिन इसका सरकुलेशन लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में भास्कर प्रबंधन ने नवनीत गुर्जर को राष्ट्रीय संपादक के तौर पर चंडीगढ़ में बैठकर चीजें संभालने को कहा है।

इसी के तहत रमन मीर की वापसी हुई है। आने वाले समय में कई अन्य रिपोर्टर भी भास्कर में वापस आ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन