Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को महिलाओं ने घेरा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मंत्रीजी का बहुत तगड़ा विरोध हो रहा है। विरोध करने में अधिकतर महिलाएं ही दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दयाशंकर हर बार कागजी घोषणाएं करके गायब हो जाते हैं, इस बार भी यही करना चाहा लेकिन महिलाएं अड़ गईं…

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने इस वीडियो को लेकर लिखा है-

हर बरसात हवा-हवाई वादे करके निकल जाने वाले मंत्री दयाशंकर सिंह को इस बार उनके क्षेत्र की महिलाओं ने पकड़ लिया।

पूछा कि सब कुछ डूब रहा है। कटान रोकने का इंतज़ाम कहाँ है?

दयाशंकर सिंह ने एक बार फिर से आश्वासन की घुट्टी पिलानी चाही मगर महिलाएँ इस बार अड़ गईं।

“आश्वासन नहीं, लिखित में दो!”

मंत्री के आगे अकड़ गईं। मंत्री जी जल्दी से गाड़ी में बैठकर चलते बने!

बंदूक से छूटी गोली सा निकलते बने! ये है योगी राज के विकास की तस्वीर!

गिनाने को है सिर्फ़ हिंदू-मुसलमान की जागीर!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन