Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

म्यूनिसिपल कारपोरेशन दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा को चार लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने धरा!

रवीश रंजन शुक्ला-

दिल्ली : MCD (म्यूनिसिपल कारपोरेशन ऑफ़ दिल्ली) पर सीबीआई की धरपकड़ हुई… रंगे हाथ शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर (DC) अभिषेक कुमार मिश्रा को 4 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया… अभिषेक के साथ एक अकाउंट ऑफिसर (AO) को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पैसे इसलिए लिया जा रहा था ताकि निलंबित चल रहे दो लाइसेंस इंस्पेक्टरों की फाइल को आगे बढ़ाया जा सके…

इस रिश्वत मामले में पहले Acount officer यानि एओ को राजघाट पर रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा फिर पता चला कि ये पैसे DC साहेब के घर जाना था सो सीबीआई ने उसे डीसी के घर भेजा। जहां से डीसी को भी रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।

अब सवाल उठता है कि अभिषेक मिश्रा को शाहदरा ज़ोन का डीसी किसके कहने पर बनाया गया…इस नेटवर्क के तार कहां कहां फैले हैं…लेकिन तार ऊपर कभी नहीं जाते तार हमेशा नीचे की ही फैलाया जाता है..ऊपर जाते ही तार हाथ लगाते ही करंट मार जाता है..

MCD का विजीलेंस विभाग कहां है… ये भी मलाईदार पोस्ट मानी जाती है..इस विभाग का क्या काम..लाखों की तनख़्वाह लेने के बावजूद ज़िम्मेदारी केवल एक…हर साल में एक सप्ताह विजीलेंस जागरूकता दिवस मनाना…बाकी के दिनों में कंबल ओढ़कर घी पीते रहिए…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन